Dark Mode

18 जून को 'आप' की तिरंगा यात्रा - अब श्रीगंगानगर में हुंकार भरेंगे केजरीवाल और भगवंत मान

18 जून को 'आप' की तिरंगा यात्रा

 

जयपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। पार्टी की ओर से प्रदेश के हर जिलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है जिसका आगाज जयपुर में 13 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने किया था। आप पार्टी के नेता लगातार सक्रिय है। जिला और तहसील स्तर पर बैठके आयोजित करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। साथ ब्लॉक स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही है। अब तक पांच हजार से ज्यादा पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रदान कर दी गई है। मंगलवार 6 जून को पार्टी के सह प्रभारी नरेश यादव मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे दमखम के साथ राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।



कार्यकर्ताओं में जोश भरने आएंगे केजरीवाल और भगवंत मान



गत 13 जनवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। अब एक बार फिर केजरीवाल और भगवंत मान राजस्थान दौर पर आ रहे हैं। 18 जून को पार्टी की ओर से श्रीगंगानगर में तिरंगा महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस महारैली के दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जनता से सीधा संवाद करेंगे। सह प्रभारी नरेश यादव ने दावा किया कि श्रीगंगानगर में होने वाली तिरंगा महारैली ऐतिहासिक होगी जिसमें लाखों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारियों के तहत हर जिले में तिरंगा यात्राएं निकाल पर लोगों से आहवान किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में 18 जून को श्रीगंगानगर की महारैली से पहुंचे।



कांग्रेस और बीजेपी का विकल्प है 'आप'



आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी नरेश यादव का कहना है कि राजस्थान की जनता अब काग्रेस और बीजेपी से ऊब गई है। दोनों दल बारी बारी से सत्ता पर काबिज होते हैं लेकिन जनता को राहत प्रदान करने में विफल रहे है। जनता के पास कांग्रेस और बीजेपी के बाद तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पाटी को चुनने का अवसर मौजूद है। दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में भी शिक्षा और स्वास्थ्य सहित तमाम तरह की सुविधाएं देना पार्टी का मुख्य ध्येय है। यादव ने कहा कि पार्टी का विस्तार लगातार हो रहा है। करीब 5 हजार पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा चुकी है। जिला, ब्लॉक, सर्किल और ग्राम पंचायत स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति देने का सिलसिला जारी है। 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!