Dark Mode

अमित शाह और गजेन्द्र सिंह शेखावत पर सियासी हमला करते हुए सीएम गहलोत ने वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल की कर दी तारीफ - राजे ने किया पलटवार - 'गहलोत द्वारा मेरी तारीफ करना षड़यंत्र है'

अमित शाह और गजेन्द्र सिंह शेखावत पर सियासी हमला करते हुए सीएम गहलोत ने वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल की कर दी तारीफ

 

 

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर में आयोजित जनसभा में कई सियासी हमले किए। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह और गजेन्द्र सिंह शेखावत पर गरजते हुए सीएम गहलोत ने बीजेपी के दो वरिष्ठ नेताओं और एक विधायक की तारीफ कर दी। शाह और शेखावत पर गहलोत ने चुनी हुई सरकारें गिराने के हथकंडे खेलने के आरोप लगाए लेकिन प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे कैलाश मेघवाल की तारीफ कर दी। गहलोत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल ने भी कहा कि पैसों के बल पर चुनी हुई सरकारें गिराने की हमारे यहां परम्परा नहीं रही है। गहलोत ने कहा कि राजे और मेघवाल ने बिल्कुल सही बात कही थी और शोभारानी ने उनकी बात सुनी तो इनकी अंतरात्मा ने कहा कि उन्हें भी ऐसे लोगों का साथ नहीं देना चाहिए। यही कारण है कि बीजेपी विधायक शोभारानी ने राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस के समर्थन में वोट दिया।

 

गहलोत द्वारा मेरी तारीफ करना षड़यंत्र है - वसुंधरा राजे

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की तारीफ की तो राजे ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गहलोत द्वारा उनकी तारीफ करना एक षड़यंत्र है। ऐसा बयान देकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपमानित किया है। राजे ने कहा कि अशोक गहलोत को आगामी चुनावों में कांग्रेस की हार का पता है। इसलिए वे भयभीत है। गहलोत के बयान का जवाब देते हुए राजे ने कहा कि सीएम अशोक खरीद फरोख्त के महारथी हैं। वर्ष 2008 और 2018 में अल्पमत में होने के बावजूद उन्होंने खरीद फरोख्त के जरिए ही सरकारें बनाई। भाजपा चाहती तो वह भी सरकार बना सकती थी लेकिन ऐसा करना पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है।

 

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ऐसे किया पलटवार

 

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी अशोक गहलोत के बयान के बाद पलटवार किया है। शेखावत ने कहा कि अशोक गहलोत एक नम्बर के झूठे हैं। अगर उनकी बातों में जरा भी सच्चाई है तो केस दर्ज क्यों नहीं करवाते। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस अंदरुनी कलह से जूझ रही है। ऐसे में अपनी झेंप मिटाने के लिए गहलोत विपक्षी पार्टी पर आरोप लगाकर गद्दार साबित करने में जुटे हैं। प्रदेश की जनता सच्चाई जानती है और आगामी चुनावों में कांग्रेस को इसका जवाब भी देगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!