Dark Mode

बीजेपी के पास प्रदेश स्तरीय नेता ही नहीं - अशोक गहलोत बोले - 'क्या 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी'

बीजेपी के पास प्रदेश स्तरीय नेता ही नहीं

 

 

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान बीजेपी में भारी गुटबाजी है। यहां कई नेता अपने आप को भावी मुख्यमंत्री का दावेदार मानते हुए घूम रहे हैं। गहलोत ने कहा कि बीजेपी के पास प्रदेश स्तरीय ऐसा नेता ही नहीं है जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा सके। भाजपा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। गहलोत ने पूछा कि मोदी कहां कहां से लड़ेंगे, क्या वे प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं से चुनाव लड़ेंगे।

 

कांग्रेस अपने काम के बूते लड़ेगी चुनाव

 

अशोक गहलोत का कहना है कि कांग्रेस अपने काम के बूते चुनाव लड़ेगी। पिछले साढ़े चार साल में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को सुशासन दिया है। कई ऐसी योजनाएं लांच की है जिसका फायदा प्रदेश के हर परिवार को मिल रहा है। अब जरूरत है इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की। यह काम पार्टी की ओर से लगातार किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार इसलिए किया जा रहा है ताकि हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

सचिन पायलट अपना काम करें

 

कांग्रेस की अंदरुनी गुटबाजी और सचिन पायलट से उनकी नाराजगी से जुड़े सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा कि जिसे जो काम करना हो, वो करते रहें। पायलट अपना काम करें और वे अपना काम कर रहे हैं। गहलोत का कहना है कि उन्होंने अपना विजन 2030 बता दिया है। वे चाहते हैं कि प्रदेश के हर जरूरतमंद लोगों को वे सब सुविधाएं मिले जो सामाजिक जीवन में जरूरी हो। महंगाई से सबको राहत मिले। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के जुड़ी तमाम सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी सरकार की है और गहलोत इसी विजन पर काम कर रहे हैं।

 

जनता सरकार के काम से खुश है

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की जनता सरकार के कामकाज से पूरी तरह से संतुष्ट है। ऐसे में लोगों का मानस है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो। जब जनता कांग्रेस को चाहती है तो फिर कांग्रेस को कौन हरा सकता है। रही बात मनमुटाव की तो छोटी मोटी बातें हर पार्टी में होती रहती है। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। गहलोत ने कहा कि जनता कांग्रेस के शासन से खुश है। लोकतंत्र में जनता माई बाप होती है। इसलिए प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!