Dark Mode

बाबूलाल कटारा इतना इमानदार कैसे हुआ कि सिर्फ जीके का ही पेपर आउट किया...! कुल 11 में से 3 पेपर आउट घोषित, बाकि पर भी संशय बरकरार - प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़

बाबूलाल कटारा इतना इमानदार कैसे हुआ कि सिर्फ जीके का ही पेपर आउट किया...! कुल 11 में से 3 पेपर आउट घोषित, बाकि पर भी संशय बरकरार

 

जयपुर। दिसंबर 2022 में हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एसओजी की रिपोर्ट पर राजस्थान लोकसेवा आयोग ने 2 और पेपर्स को लीक मानते हुए रद्द कर दिया। 24 दिसंबर 2022 को उदयपुर पुलिस ने पेपर लीक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। उस दिन 24 दिसंबर को आयोजित सामान्य ज्ञान (जीके) का पेपर रद्द किया गया था। अब 21 और 22 दिसंबर को हुए जीके के पेपर को भी रद्द मान लिया गया है। यह हैरानजनक जानकारी सामने आने पर लाखों अभ्यर्थियों को एक और झटका लगा है। यह पेपर आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा ने लीक किया था जो इन दिनों जेल में है।

 

कुल 11 पेपर में से जीके के तीनों पेपर रद्द

 

आरपीएससी की ओर से दिसंबर 2022 में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा हुई। इसमें अलग अलग विषयों के 8 पेपर हुए और 3 पेपर सामान्य ज्ञान के हुए थे। एसओजी की जांच के बाद जीके के तीनों पेपर आउट पाए गए और इन तीनों पेपर को रद्द कर दिया गया है। सामान्य ज्ञान (जीके) की यह परीक्षा 21, 22 और 24 दिसंबर को हुई थी। इन्हीं तीनों दिन दूसरी पारी में सब्जेक्ट के पेपर भी हुए थे। जीके के तीनों पेपर रद्द होने के बाद अब सब्जेक्ट के पेपर भी लीक होने का संशय बना हुआ है। अभ्यर्थियों का कहना है कि एक करोड़ रुपए में पेपर बेचने वाला आरपीएससी का सदस्य बाबूलाल कटारा इतना इमानदार कैसे हो सकता है कि वह सिर्फ जीके का ही पेपर बेचेगा। सलेक्शन के लिए जीके के साथ सब्जेक्ट का पेपर क्लीयर करना भी जरूरी होता है।

 

480 प्रश्न बेचे थे, जीके में तो 240 प्रश्न ही आए, बाकि कहां गए

 

एसओजी की जांच में यह साफ हो गया था कि आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा ने कुल 480 प्रश्न अनिल मीणा उर्फ शेरसिंह मीणा को बेचे थे। इसके बदले कटारा ने करीब एक करोड़ रुपए लिए थे। अब तक जिन 3 पेपर को आउट मानकर रद्द किया गया है उनमें तो लीक किए गए प्रश्नों में से केवल 240 प्रश्न ही आए हैं। एसओजी का तर्क है कि सामान्य ज्ञान के तीनों पेपर में करीब 80 से 82 सवाल लीक प्रश्नों में से आए थे। ऐसे में कुल प्रश्न तो 240 हुई हुए जबकि एसओजी खुद कह चुकी है कि कटारा ने कुल 480 प्रश्न लिखवाए थे। ऐसे में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के सभी प्रश्न पत्रों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

कटारा सहित करीब 60 आरोपी गिरफ्तार

 

पेपर लीक के इस मामले में पुलिस ने करीब 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आरपीएससी का सदस्य बाबूलाल कटारा, उसका भांजा विजय डामोर, ड्राइवर गोपाल सिंह, सरकारी स्कूल का वाइस प्रिंसिपल अनिल मीणा उर्फ शेरसिंह मीणा (अब बर्खास्त), असिस्टेंड बैंक मैनेजर अनिता मीणा, पेपर लीक माफिया भूपेन्द्र सारण, भूपेन्द्र की पत्नी, प्रेमिका, रिश्तेदार और और दोस्तों सहित दर्जनों अभ्यर्थी भी शामिल हैं। 1 लाख का ईनामी पेपर लीक माफिया सुरेश ढाका फिलहाल फरार है।

 

जानिए कब कौनसी परीक्षा हुई

 

21 दिसंबर 2022 - सामान्य ज्ञान & शिक्षा मनोविज्ञान - सुबह 9 बजे से
21 दिसंबर 2022 - सामाजिक अध्ययन - दोपहर 2 बजे से
22 दिसंबर 2022 - सामान्य ज्ञान शिक्षा मनोविज्ञान - सुबह 9 बजे से
22 दिसंबर 2022 - हिन्दी - दोपहर 2 बजे से
23 दिसंबर 2022 - अंग्रेजी - सुबह 9 बजे से
23 दिसंबर 2022 - उर्दू - दोपहर 2 बजे से
24 दिसंबर 2022 - सामान्य ज्ञान शिक्षा मनोविज्ञान - सुबह 9 बजे से
24 दिसंबर 2022 - विज्ञान - दोपहर 2 बजे से
26 दिसंबर 2022 -संस्कृत - सुबह 9 बजे से
26 दिसंबर 2022 - गणित - दोपहर 2 बजे से
27 दिसंबर 2022 - पंजाबी - सुबह 9 बजे से

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
50%
BJP
50%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!