Dark Mode

राजस्थान की राजनीति में बड़ा उलटफेर, केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बड़े भाई करण सिंह बने भारत नवनिर्माण पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष - विधानसभा चुनाव में सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान

राजस्थान की राजनीति में बड़ा उलटफेर, केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बड़े भाई करण सिंह बने भारत नवनिर्माण पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष

 

जयपुर। भारत नवनिर्माण पार्टी ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए राजस्थान की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल जाखड़ ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत के भतीजे और मौजूदा कांग्रेस सरकार के तेजतर्रार मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बड़े भाई करण सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। करण सिंह के भारत नवनिर्माण पार्टी का दामन थामने से राजस्थान की राजनीति गरमा गई है । राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि करण सिंह के बीएनएनपी के प्रदेश मुखिया बनने से कई सीटों पर समीकरण पूरी तरह से बदल सकते हैं।

 


तीखे तेवर के चलते चर्चित नाम है करण सिंह

 

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में करण सिंह का बड़ी व्यापक पहचान है और वे अपने तेवर की वजह से खासे चर्चित रहे हैं। सिविल लाइंस स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल जाखड़ ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और बाद में साफा पहनाकर प्रदेश मुखिया के पद पर ताजपोशी की। इस दौरान उनके सैकड़ो समर्थकों ने जाखड़ और करण सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। बड़ी संख्या में आए समर्थकों ने करण सिंह के भारत नवनिर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने को राजस्थान की राजनीति में बड़ा कदम बताया।

 

200 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

 

भारत नवनिर्माण पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद करण सिंह मीडिया से रूबरूहुए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियों के लिए जल्द ही पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। करण सिंह ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर जमकर हमला बोला और कहा कि यह दोनों ही पार्टियों गरीब की बात करती है लेकिन अमीरों की झोली में बैठी है।

 

संविधान बचाओ यात्रा निकालेगी पार्टी

 

भारत नवनिर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि आज संविधान के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है और इसके लिए पार्टी प्रदेश स्तर पर संविधान बचाओ, लोकतंत्र लाओ यात्रा निकालेगी। इसके लिए संभाग और जिला स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है। करणसिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। बेटियों और महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है और सरकार झूठी घोषणाओं के सहारे अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल को ढकना चाहती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता समझदार है। आने वाले चुनावों में जनता सबका हिसाब कर देगी। करण सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद और भारत के नव निर्माण के लिए उन्होंने इस पार्टी का दामन थामा है। आने वाला वक्त कठिन है लेकिन जिस तरह से लाखों लोग पूरे प्रदेश में पार्टी से जुड़े हैं। उनके साथ मिलकर वे पार्टी को मजबूती देंगे।

 

जाट राजपूत नेता अब होंगे एक मंच पर

 

करण सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा ने जाटों और राजपूतों को हमेशा लड़ाने का काम किया है लेकिन भारत नवनिर्माण पार्टी ने दोनों पार्टियों की इस मंशा को भांपकर मुझे पार्टी का मुखिया बनाया है और अब प्रदेश में जाट राजपूत एक मंच पर होंगे और एकता की यह नई मिसाल प्रदेश को आगे ले जाएगी। गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल जाखड़ जाट समाज से हैं और प्रदेशाध्यक्ष करण सिंह राजपूत समाज से हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!