राजस्थान में 65 IAS अफसरों के ट्रांसफर, 25 जिला कलेक्टर बदले, संदेश नायक को मिली जयपुर की जिम्मेदारी - मुख्यमंत्री के सचिव बने डॉ. जितेंद्र सोनी, 3 यंग अफसर को बनाया गया OSD
जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने 65 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। इस ट्रांसफर सूची में राज्य के 25 जिलों में नए कलेक्टर लगाए गए हैं। वर्ष 2011 बैच के आईएएस संदेश नायक को जयपुर कलेक्टर लगाया गया है। मौजूदा कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. सोनी के साथ तीन यंग आईएएस अफसरों की भी मुख्यमंत्री कार्यालय में एंट्री हुई है। वर्ष 2021 बैच की रिया डाबी, वर्ष 2023 बैच के रजत यादव और 2023 बैच के अक्षत कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का विशेषाधिकारी बनाया गया है। आरएएस से पदोन्नत होकर आईएएस बने मुकुल शर्मा को भी मुख्यमंत्री का विशिष्ठ सचिव बनाया गया है।
पढें किन किन जिलों में बने नए कलेक्टर
आईएएस अफसरों की तबादला सूची में व्यापक स्तर पर जिला कलेक्टर बदले गए हैं। प्रदेश के कुल 41 जिलों में से 25 जिलों में नए कलेक्टर लगाए गए हैं। जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर,बाड़मेर, प्रतापगढ़, सीकर, फलौदी, बारां, बीकानेर, टोंक, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही, बूंदी, डीडवाना कुचामन, नागौर, करौली, दौसा, खैरथल तिजारा, डूंगरपुर, सलूंबर, डीग और कोटपूतली में नए जिला कलेक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है।
65 आईएएस अफसरों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहां पढें
डॉ. जोगा राम (2005) -शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायती राज, राजस्थान, जयपुर एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान, जयपुर
श्री राजन विशाल (2008) - मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन, राजस्थान, जयपुर
डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी (2010) - सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान एवं शासन सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान, जयपुर
श्री कन्हैया लाल स्वामी (2010) - संभागीय आयुक्त, जोधपुर
श्री नकाते शिवप्रसाद मदन (2011) - प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आई.टी. सर्विसेज लिमिटेड, जयपुर
श्री संदेश नायक (2011) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर
श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार (2011) - विशिष्ट शासन सचिव, वित्त (बजट) विभाग, राजस्थान, जयपुर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी, जयपुर
श्रीमती अनुपमा जोरवाल (2011) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जैसलमेर
श्री ओम प्रकाश कसेरा (2012) - आयुक्त, नगर निगम, जयपुर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, जयपुर
श्री नमित मेहता (2012) - आयुक्त, आबकारी विभाग एवं पदेन मद्य निषेध निदेशक, राजस्थान, उदयपुर
श्रीमती नम्रता वृष्णि (2013) - विशिष्ट शासन सचिव, खान एवं पैट्रोलियम विभाग, राजस्थान, जयपुर
श्री आलोक रंजन (2013) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर
श्री अरविन्द कुमार पोसवाल (2013) - आयुक्त, राजस्थान आवासन मण्डल, जयपुर
डॉ. रश्मि शर्मा (2013) - राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान (एसएमएसए), राजस्थान शिक्षा परिषद एवं आयुक्त, स्कूल शिक्षा, जयपुर एवं विशिष्ठ शासन सचिव, सांख्यिकी विभाग, राजस्थान, जयपुर
श्री लक्ष्मी नारायण मंत्री (2013) - आयुक्त, टी.ए.डी., उदयपुर एवं आयुक्त, देवस्थान विभाग, उदयपुर
श्रीमती कल्पना अग्रवाल (2013) - निदेशक एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग (ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग), राजस्थान, जयपुर
श्री मुकुल शर्मा (2013) - विशिष्ट सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
श्री गौरव अग्रवाल (2014) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, उदयपुर
सुश्री चिनमयी गोपाल (2014) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बाड़मेर
श्रीमती शुभम चौधरी (2014) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़
श्री सुरेश कुमार ओला (2014) - प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (रीको), जयपुर एवं आयुक्त, दिल्ली-मुम्बई इण्डस्ट्रीयल कोरिडोर, जयपुर
श्री आशीष मोदी - (2014) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, सीकर
श्री अंकित कुमार सिंह (2014) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, फलौदी
श्रीमती प्रियंका गोस्वामी (2014) - स्टेट मिशन निदेशक, आजिविका परियोजनाएँ एवं स्वयं सहायता समूह, जयपुर
श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा (2014) - संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग, जयपुर
श्रीमती अल्पा चौधरी (2014) - भू-प्रबन्ध आयुक्त एवं पदेन निदेशक, बन्दोबस्त, राजस्थान, जयपुर
श्री बाबूलाल गोयल (2014) आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर
श्री बाल मुकुन्द असावा (2014) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बारां
श्री बचनेश कुमार अग्रवाल (2014) - आयुक्त, कोटा विकास प्राधिकरण, कोटा
श्री नीलाभ सक्सेना (2015) - आयुक्त, उद्योग, वाणिज्य एवं कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी, राजस्थान, जयपुर एवं आयुक्त (विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय), निवेश संवर्धन ब्यूरो, राजस्थान, जयपुर
श्री निशांत जैन (2015) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर
श्री सौरभ स्वामी (2015) - प्रबन्ध निदेशक, राजफैड, जयपुर
श्रीमती अंजलि राजोरिया (2015) - संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग, जयपुर
श्रीमती टीना डाबी (2016) जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, टोंक।
डॉ. अमित यादव (2016) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, श्रीगंगानगर
श्री प्रताप सिंह (2016) - संयुक्त शासन सचिव, वित्त (व्यय-।।) विभाग, जयपुर
डॉ. मंजू (2016) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, चित्तौड़गढ़
डॉ. रविन्द्र गोस्वामी (2016) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, पाली
श्री रोहिताश्व सिंह तोमर (2016) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, सिरोही
श्री हरफूल सिंह यादव (2016) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बूंदी
श्री ललित कुमार (2016) - निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव एवं पंचायती राज (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) विभाग, राजस्थान,
जयपुर एवं महानिदेशक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर फॉउण्डेशन (अम्बेडकर पीठ), जयपुर एवं सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, जयपुर
श्री उत्सव कौशल (2017) - संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
डॉ. गौरव सैनी (2017) - सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर
श्रीमती श्वेता चौहान (2017) - आयुक्त, उद्यानिकी, राजस्थान, जयपुर
श्री अवधेश मीणा (2017) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डीडवाना -कुचामन
श्री देवेन्द्र कुमार (2017) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, नागौर
श्री अक्षय गोदारा (2017) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, करौली
डॉ. सौम्या झा (2017) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, दौसा
डॉ. महेन्द्र खड़गावत (2017) - संयुक्त शासन सचिव, श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें (ई. एस. आई.) विभाग, राजस्थान, जयपुर
श्री अतुल प्रकाश (2018) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा
श्री देशल दान (2018) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डूंगरपुर
श्री मुहम्मद जुनैद पी पी (2018) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, सलुम्बर
श्री मयंक मनीष (2018) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डीग
श्रीमती अपर्णा गुप्ता (2018) - जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली -बहरोड़
श्रीमती अमिता शर्मा (2018) - संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
श्री नरेश कुमार गोयल (2018) - आयुक्त, कृषि एवं पंचायती राज (कृषि) विभाग, राजस्थान, जयपुर
श्री राहुल जैन (2019) - आयुक्त, नगर निगम, जोधपुर
श्री सिद्धार्थ पालानीचामी (2020) - आयुक्त, नगर निगम, बीकानेर
श्री सोहन लाल (2020) - अतिरिक्त आयुक्त, वाणिज्यिक कर (करापवंचन) विभाग, जयपुर
श्री जयदेव सी. एस. (2020) - सचिव, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, जयपुर
सुश्री रीया डाबी (2021) - विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
श्रीमती शैलजा पांडे (2021) - मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद् -कम-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ई.जी.एस. एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), बीकानेर
श्री रजत यादव (2023) - विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
श्री अक्षत कुमार सिंह (2023) - विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
श्रीमती गरिमा नरूला (2023) विशेषाधिकारी, मुख्य सचिव कार्यालय, राजस्थान, जयपुर
Comment / Reply From
You May Also Like
Recommended posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
