'मम्मी सॉरी... मैं दोस्त के बिना जिंदा नहीं रह सकती' जयपुर में सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने लगाया फंदा - एक दिन पहले ही एक्सीडेंट में हुई थी दोस्त की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटी और दुनिया छोड़ दी
जयपुर। जयपुर में एक छात्रा अपने दोस्त की मौत से इतनी दुखी हुई कि उसने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के दोस्त की एक दिन पहले ही एक्सीडेंट में मौत हुई थी। यह घटना जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र की है जहां छात्रा एक गेस्ट हाउस में किराए के कमरे में रहती थी। छात्रा निजी कॉलेज से बीए कर रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
सहेली रूम में आई तो पंखे से लटकी मिली
छात्रा की सहेल जब उसके रूम में पहुंची तो रूम अंदर से लॉक था। बार बार आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बाद भी छात्रा ने रूप का दरवाजा नहीं खोला। गेस्ट हाउस के रूम में डिजिटल लॉक था और सहेली को डिजिटल लॉक का पासवर्ड पता था। ऐसे में उसने पासवर्ड लगाकर लॉक खोला। गेट का दरवाजा खोलते ही छात्रा पंखे पर फंदे से लटकी नजर आई। इसके बाद सहेली ने पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करके सूचना दी। जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर अस्पताल पहुंचाया।
एक दिन पहले हुई थी दोस्त की मौत
छात्रा की सहेली ने बताया कि एक दिन पहले ही छात्रा के दोस्त की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। उसका दोस्त जयपुर ग्रामीण इलाके का रहने वाला था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त के साथ थार गाड़ी से जयपुर आया था। जयपुर के हसनपुरा में थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में थार के एयरबैग भी खुले लेकिन छात्रा के दोस्त की मौत हो गई जबकि थार चलाने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अंतिम संस्कार से लौटकर लगाई फांसी
जवाहर नगर थाने की एसएचओ सरला यादव का कहना है कि छात्रा के दोस्त की मौत होने के बाद वह अपनी सहेली को लेकर दोस्त के गांव पहुंची। वहां दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल हुई। सहेली के मुताबिक छात्रा बहुत ज्यादा रो रही थी। अंतिम संस्कार के बाद दोनों जयपुर लौट आईं। सहेली का कहना है कि गेस्ट हाउस के रूम में पहुंचने के बाद भी छात्रा बहुत रो रही थी। ऐसे में उसका दिल बहलाने के लिए सहेली शाम को मार्केट से डॉग लेने निकली। डॉग लेकर वापस लौटी तब तक उसने सुसाइड कर लिया।
जानिए क्या लिखा सुसाइड नोट में
मृतक छात्रा के कमरे में एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला है जो कि उसकी कॉपी में बड़े बड़े अक्षरों में लिखा हुआ था। सुसाइड नोट में लिखा है कि 'मम्मी सॉरी... मेरे दोस्त की एक्सीडेंट में मौत होना बता रहे हैं। उसको मैं बहुत पसंद करती थी। उसके बिना मैं नहीं रह सकती। इसलिए मैं सुसाइड कर रही हूं। मुझे माफ कर देना।' जवाहर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Recommended posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
