Dark Mode

कांग्रेस विधायक की बेटी ने कर डाला एक्सीडेंट, जयपुर में विधानसभा के पास ट्रैफिक सिग्नल पोल और पेड़ को मारी टक्कर, रात 3 बजे हुआ हादसा - हादसे में कोई हताहत नहीं, रोड पर अचानक स्ट्रीट डॉग आने की वजह से नियंत्रण खो बैठी लेडी चालक

कांग्रेस विधायक की बेटी ने कर डाला एक्सीडेंट, जयपुर में विधानसभा के पास ट्रैफिक सिग्नल पोल और पेड़ को मारी टक्कर, रात 3 बजे हुआ हादसा



जयपुर। जयपुर में सोमवार देर रात को एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तेज रफ्तार लग्जरी कार जयपुर स्थित विधानसभा भवन के मुख्य द्वार के पास लगे ट्रैफिक सिग्नल के पोल से टकरा गई। ब्लैक कलर की इस क्रेटा कार को कांग्रेस विधायक की बेटी चला रही थी। कार में उनके साथ कुछ और सदस्य भी सवार थे। गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि हादसे के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

स्ट्रीट डॉग को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

 

जिस लग्जरी कार से हादसा हुआ। उसे कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी चला रही थी। सोमवार रात को वह जयपुर के अंबेडकर सर्किल से विधानसभा भवन होते हुए एमएलए क्वार्टर की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार कार जब विधानसभा के मुख्य द्वार तक पहुंची तब आस्था चौधरी नियंत्रण खो बैठी और कार सीधी ट्रैफिक सिग्नल के पोल और पेड़ से जा भीड़ी। बताया जा रहा है कि विधानसभा के सामने घुमाव के दौरान अचानक तीर चार कुत्ते अचानक सड़क पर आ गए थे। उन्हें बचाने के दौरान आस्था नियंत्रण खो बैठी जिसकी वजह से हादसा हो गया।

 

पुलिस ने जब्त कर ली कार

 

हादसे की सूचना मिलने पर ज्योति नगर थाना पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पुलिस अधिकारियों ने माना कि सड़क पर अचानक स्ट्रीट डॉग आने की वजह से हादसा हो गया था। इससे कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना थाना पुलिस के कांस्टेबल कैलाश का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त कार नागौर के एड्रेस पर रजिस्टर्ड है। फिलहाल इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!