खेलों को गांव-गांव तक ले जाने पर जोर, सुविधाओं से ही निखरेगी प्रतिभा: पायल परसरामपुरिया - जयपुर में एथलेटिक्स संघ की बैठक, ब्लॉक स्तर तक आयोजन की उठी मांग
- Post By शरद टाक
- March 23, 2026 00:39:43
जयपुर। जयपुर में भारतीय एथलेटिक्स संघ के राजस्थान चैप्टर की विशेष साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर के सभी जिलों के अध्यक्ष और सचिवों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के प्रेसिडेंट डॉ. ललित कुमार भनोट ने की। सिरोही जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष पायल परसरामपुरिया ने बैठक में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि खेलों के बढ़ते महत्व को देखते हुए एथलेटिक्स फेडरेशन को और अधिक मजबूत करना जरूरी है।
ब्लॉक स्तर तक खेल पहुंचाने की जरूरत
उन्होंने कहा कि खेल आयोजनों को जिला मुख्यालय से आगे बढ़ाकर ब्लॉक स्तर तक ले जाना चाहिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच मिल सके और उनकी खेलों के प्रति रुचि बढ़े।
खिलाड़ियों को सुविधाएं देना बेहद जरूरी
पायल परसरामपुरिया ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इसमें खेल उपकरण, प्रशिक्षण संसाधन और प्रतियोगिता स्थल तक आने-जाने की व्यवस्था शामिल होनी चाहिए।
निष्पक्षता बनाए रखना जिला इकाइयों की जिम्मेदारी
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. ललित कुमार भनोट ने कहा कि खेलों का प्रचार-प्रसार ग्रामीण स्तर तक होना चाहिए। साथ ही जिला इकाइयों की जिम्मेदारी है कि वे खेलों में निष्पक्षता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव देवनारायण और जिला सचिव हरदेव सुथार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Recommended posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
