Dark Mode

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, एडिशनल एसपी स्तर के 114 अफसरों के तबादले, पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहां पढें - जयपुर कमिश्नरेट में 12 पुलिस अफसरों की एंट्री, 4 अफसर लगाए गए हैं SOG में

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, एडिशनल एसपी स्तर के 114 अफसरों के तबादले, पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहां पढें

 

जयपुर। प्रदेश में सरकार बदलने के 9 महीने बाद शुरू हुआ तबादलों का सिलसिला जारी है। आईएएस, आईपीएस और आरएएस अफसरों के बाद अब आरपीएस अधिकारियों की पहली ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है। गृह विभाग ने एडिशनल एसपी स्तर के 114 अफसरों के तबादले किए हैं। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एडिशनल एसपी के ट्रांसफर हुए हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट में हाल ही में डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी में पदोन्नत होने वाले अफसर भी शामिल हैं।

 

जयपुर कमिश्नरेट में आए 12 नए अफसर

 

एडिशनल एसपी स्तर की इस ट्रांसफर सूची में जयपुर आयुक्तालय में 12 नए अफसरों की एंट्री हुई है। इनमें रजनीश पूनिया को एडिशनल डीसीपी नॉर्थ प्रथम, कालूराम मीना को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सैल, पूर्व, ललित किशोर शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, दक्षिण, सुरेश कुमार सामरिया को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, कन्ट्रोल रूम, प्रवीण कुमार जैन को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, लाईसेसिंग, रिछपाल सिंह को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, अनुकृति उज्जैनिया को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सैल, उत्तर, सुरेन्द्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, अपराध, सुभाष चन्द्र को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र, दिप्ती जोशी को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय उत्तर), योगिता मीणा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, (मुख्यालय पश्चिम) और सुलेश कुमारी को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सैल, पश्चिम की जिम्मेदारी दी गई है।

 

एसओजी में 4 एडिशनल एसपी की नियुक्ति

 

राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में 4 पुलिस अफसरों को तैनात किया गया है। तीन पुलिस अफसरों को जयपुर और एक अफसर को जोधपुर में नियुक्ति दी गई है। श्रीमन लाल मीना, गुमाना राम, जगदीश व्यास और हरिप्रसाद सोमानी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसओजी जयपुर लगाया गया है जबकि गुमाना राम को एसओजी जोधपुर में लगाया गया है। जगदीश व्यास वही एडिशनल एसपी हैं जिनके खिलाफ पिछले दिनों आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा जयपुर आयुक्तालय के भांकरोटा थाने में दर्ज हुआ था। पिछले दिनों एक हैड कांस्टेबल बाबूलाल बैरवा ने सुसाइड कर लिया था। बैरवा के पास मिले सुसाइड नोट में आरपीएस जगदीश व्यास को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।

 

पढें सभी 114 पुलिस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

 

मुकेश चावडा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीगल सैल, जोधपुर

 

सांवरमल नागौरा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला भिवाडी

 

कालूराम मीणा - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सैल, पूर्व, जयपुर आयुक्तालय

 

कैलाश विश्नोई - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला जैसलमेर

 

मोटाराम गोदारा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालौर, जिला जालौर

 

महेश मीणा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कामां, जिला डीग

 

कैलाश सिंह सान्दू - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बीकानेर ग्रामीण, जिला बीकानेर

 

नरेन्द्र सिंह मीणा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मालपुरा, जिला टोंक

 

मोटाराम बेनीवाल - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला दौसा

 

किशोर सिंह चौहान - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पोकरण, जिला जैसलमेर

 

राकेश कुमार शर्मा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला बारां

 

रजत विश्नोई - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला राजसमंद

 

नारायण लाल शर्मा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हाईवे यातायात, जिला जयपुर ग्रामीण

 

देवेन्द्र सिंह राजावत - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, आवासन, पुलिस मुख्यालय, जयपुर

 

सुनील कुमार पंवार - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सैल, पश्चिम, जोधपुर आयुक्तालय

 

सरिता सिंह - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय अलवर शहर, जिला अलवर

 

सतीश यादव - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भरतपुर, जिला भरतपुर

 

सुभाष चन्द मिश्रा - डिप्टी कमांडेंट, 14 वीं बटालियन आरएसी, पहाड़ी, डीग

 

रानू शर्मा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, सीआईडी सीबी, पुलिस मुख्यालय, जयपुर

 

हिमांशु जांगिड़ - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटपूतली, जिला कोटपूतली-बहरोड

 

हितेश मेहता - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल. जिला उदयपुर

 

दीपचंद - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, बीकानेर

 

देवाराम चौधरी - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही, जिला सिरोही

 

सुधा पालावत - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला श्रीगंगानगर

 

ताराचंद जाट - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला नागौर

 

भूपेंद्र शर्मा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ब्यावर, जिला ब्यावर

 

ललित किशोर शर्मा - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, दक्षिण, जयपुर आयुक्तालय

 

नेमीचंद खारिया - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कुचामन, जिला डीडवाना-कुचामन

 

सौरभ तिवाड़ी - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चित्तौड़गढ़, जिला चित्तौड़गढ़

 

हेमन्त कुमार - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीसीपीएनडीटी, जयपुर

 

धनफूल मीणा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला कोटा ग्रामीण

 

श्रीमन लाल मीना - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी, जयपुर

 

कालूराम वर्मा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला कोटा शहर

 

दिनेश कुमार शर्मा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, जयपुर

 

संजय कुमार शर्मा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कम्युनिटी पुलिसिंग, पुलिस मुख्यालय, जयपुर

 

सुरेश कुमार सामरिया - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, कन्ट्रोल रूम, जयपुर आयुक्तालय

 

के०के० अवस्थी - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय पूर्व, जयपुर आयुक्तालय

 

धर्मेन्द्र कुमार यादव - कमांडेंट, 13 वीं बटालियन आरएसी, जेल सुरक्षा, जयपुर

 

विजय सिंह मीणा - डिप्टी कमांडेंट, 11 वीं बटालियन आरएसी. आई.आर. दिल्ली

 

सुरेश कुमार - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, पुनर्गठन, पुलिस मुख्यालय

 

गुमाना राम - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी जोधपुर

 

अशोक कुमार बुटोलिया - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान सैल, जिला दौसा

 

जयदेव सिंह सियाग - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, लाईसेंसिंग, जोधपुर आयुक्तालय

 

गोपाल सिंह भाटी - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बालोतरा, जिला बालोतरा

 

प्रवीण कुमार जैन - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, लाईसेंसिंग, जयपुर आयुक्तालय

 

नील कमल मीणा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बौली, जिला सवाई माधोपुर

 

रामकुमार कस्वां - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर, जिला सवाई माधोपुर

 

पर्वत सिंह राठौड़ - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़, जिला प्रतापगढ़

 

रिछपाल सिंह - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, जयपुर आयुक्तालय

 

अनुकृति उज्जैनिया - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सैल, उत्तर, जयपुर आयुक्तालय

 

सुरेन्द्र सिंह - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, अपराध, जयपुर आयुक्तालय

 

दिनेश कुमार राजौरा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला बांसवाड़ा

 

राजीव कुमार परिहार - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला डूंगरपुर

 

विनोद कुमार - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला बीकानेर

 

विजय कुमार सांखला - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला सीकर

 

हेमंत कुमार - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला झुंझुनू

 

कृष्णा सामरिया - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला चूरू

 

राज कंवर - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान सैल, जिला हनुमानगढ़

 

प्रमोद शर्मा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान सैल, जिला सवाई माधोपुर

 

महेश चन्द - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, सीबी, रेंज सैल, भरतपुर

 

शुभकरण - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, - महिला अपराध अनुसंधान सैल. पूर्व, जोधपुर आयुक्तालय

 

चन्द्र पुरोहित - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, कार्यालय अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्ड बटालियन, जयपुर

 

इरफान अली - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, पुलिस मुख्यालय, जयपुर

 

नीतिराज - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला धौलपुर

 

तेज कुमार पाठक - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर

 

भूपेन्द्र सिंह - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान सैल, जिला जालौर

 

राजेश कुमार शर्मा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला करौली

 

बाबूलाल मीणा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला झालावाड़

 

नरेश कुमार बंशीवाल - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय, जयपुर

 

मुस्तफा अली जैदी - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीगल सैल, पुलिस मुख्यालय, जयपुर

 

सुभाष चन्द्र - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र, जयपुर आयुक्तालय

 

नरेन्द्र सिंह देवड़ा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला पाली

 

दिनेश कुमार यादव - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीग, जिला डीग

 

संजय सिंह चम्पावत - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं सतर्कता, अजमेर रेंज

 

प्रियंका कुमावत - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त. अपराध एवं सतर्कता, जोधपुर

 

बलवीर सिंह मीणा - आयुक्तालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला प्रतापगढ़

 

राम कल्याण मीणा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटा ग्रामीण, जिला कोटा ग्रामीण

 

नरपत सिंह - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, एसएसबी, जोन, जोधपुर

 

रविन्द्र सिंह - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं, जिला झुंझुनू

 

रघुनाथ गर्ग - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला जोधपुर ग्रामीण

 

बनवारी लाल मीणा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सलूंबर, जिला सलूंबर

 

दिप्ती जोशी - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय उत्तर), जयपुर आयुक्तालय

 

गणेश राम जाट - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विभागीय जांच प्रकोष्ठ, पुलिस मुख्यालय, जयपुर

 

शोराज मल मीणा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान सैल, अजमेर

 

बेनी प्रसाद मीणा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं सतर्कता, कोटा रेंज

 

तृप्ति विजयवर्गीय - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, सीआईडी, सीबी, पुलिस मुख्यालय, जयपुर

 

धर्मवीर सिंह जानू - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र, अजमेर

 

राजूराम चौधरी - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला जालौर

 

राजेश कुमार मील - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नीमराणा, जिला कोटपूतली-बहरोड

 

शालिनी राज - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, एसएसबी, जयपुर

 

नेम सिंह - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, अजमेर

 

मंजीत सिंह - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, बांसवाड़ा रेंज, बांसवाड़ा

 

सिद्धान्त शर्मा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स, सीआईडी सीबी, जयपुर

 

जगदीश व्यास - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी, जयपुर

 

हरिप्रसाद सोमानी - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी, जयपुर

 

नवाब खां - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, अजमेर रेंज, अजमेर

 

डॉ. तेजपाल सिंह - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अलवर ग्रामीण, जिला अलवर

 

योगिता मीणा - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, (मुख्यालय पश्चिम) जयपुर आयुक्तालय

 

गुरुशरण राव - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय जयपुर ग्रामीण, जिला जयपुर ग्रामीण

 

डॉ. प्रियंका - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सेल, जिला अलवर

 

रजनीश पूनिया - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, उत्तर-प्रथम, जयपुर आयुक्तालय

 

महेन्द्र कुमार शर्मा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डिस्कॉम, जयपुर

 

प्यारे लाल शिवरान - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, एसएसबी जोन, बीकानेर

 

डॉ. लालचन्द कायल - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, सतर्कता, पुलिस मुख्यालय, जयपुर

 

देवेन्द्र कुमार शर्मा - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, एसएसबी जोन, भरतपुर

 

अजय सिंह शेखावत - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी बॉर्डर इंटेलिजेंस, बाडमेर

 

प्रभुदयाल धानियां - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी. बॉर्डर इंटेलिजेंस, जैसलमेर

 

सुलेश कुमारी - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सेल, पश्चिम, जयपुर आयुक्तालय

 

लाखन मीणा - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पुलिस लाइन, जयपुर आयुक्तालय

 

पारस मल जैन - कमांडेंट, चतुर्थ बटालियन आरएसी, जयपुर

 

आदर्श चौधरी - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जेडीए, जयपुर

 

अमृत लाल जीनगर - अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र, जोधपुर आयुक्तालय

 

मुकेश कुमार सोनी - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एचसीएमयू अजमेर

 

किशोरी लाल - डिप्टी कमांडेंट, सातवीं बटालियन, आरएसी, भरतपुर

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!