Dark Mode

कांग्रेस ने मधुसूदन मिस्त्री और शशिकांत सेंथल को सौंपी राजस्थान विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी, 4 अन्य राज्यों में भी ऑब्जर्वर और सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किए - जानिए कौन हैं मिस्त्री और सैंथल

कांग्रेस ने मधुसूदन मिस्त्री और शशिकांत सेंथल को सौंपी राजस्थान विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी, 4 अन्य राज्यों में भी ऑब्जर्वर और सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किए


जयपुर। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने राजस्थान सहित 5 राज्यों में ऑब्जर्वर और सीनियर ऑब्जर्वर की नियुक्तियां की है। पूर्व सांसद मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है जबकि पूर्व आईएएस और कांग्रेस नेता शशिकांत सैंथल को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। आगामी विधानसभा चुनावों में हर गतिविधि की देखरेख अब मधुसूदन मिस्त्री और शशिकांत सैंथल करेंगे। आइये जानते हैं इन दोनों नेताओं के बारे में.....

 

नरेन्द्र मोदी के सामने चुनाव लड़ा था मधुसूदन मिस्त्री ने

 

78 वर्षीय मधुसूदन मिस्त्री अहमदाबाद गुजरात के रहने वाले हैं। वे कांग्रेस से बहुत सीनियर नेता हैं। मिस्त्री 13वीं और 14वीं लोकसभा के लिए साबरकांठ से सदस्य चुने गए थे। वर्ष 2009 में भी साबरकांठा से चुनाव लड़ा था लेकिन वे भाजपा के महेन्द्र सिंह चौहान के सामने हार गए थे। बाद में उन्हें राज्य सभा के लिए नामित किया गया। वर्ष 2014 में मधुसूदन मिस्त्री ने वडोदरा से प्रधानमंत्री पद के उम्मीद्वार नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वे 5 लाख 70 हजार 128 वोटों से हार गए थे। आम चुनावों के इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी हार थी।

 

आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए सैंथल

 

राजस्थान के ऑब्जर्वर बनाए गए शशिकांत मिस्त्री तमिलनाडू के रहने वाले हैं। वे कर्नाटक कैडर के आईएएस रहे हैं। सिविस सेवा परीक्षा के दौरान सैंथल तमिलनाडु के टॉपर थे और देश में 9वीं रैंक हासिल की थी। वर्ष 2019 में सैंथल ने आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में नौकरी छोड़ने के निजी कारण बताए थे। साथ में यह भी कहा था कि देश कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है। ऐसे हालातों में उनका आईएएस की सेवा से बाहर होकर काम करना बेहतर होगा। वर्ष 2020 में सैंथल कांग्रेस में आ गए। अब राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान सैंथल मधुसूदन मिस्त्री के साथ काम करेंगे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!