Dark Mode

'देश में एक पार्टी का शासन हुआ तो रूस और चायना जैसे हालात बन जाएंगे' : गहलोत - पीएम नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के बयान का विरोध

'देश में एक पार्टी का शासन हुआ तो रूस और चायना जैसे हालात बन जाएंगे' :  गहलोत

 

 

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि पीएम मोदी लगातार भारत को कांग्रेस मुक्त करने की बातें कर रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि वे एक पार्टी का शासन चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो देश के हालात रूस और चाइना जैसे हो जाएंगे। लोकतंत्र केवल नाम का ही रह जाएगा। जयपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो भाजपा का मुकाबला कर सकती है। अन्य पार्टियां तो कुछ राज्यों तक ही सीमित है। कांग्रेस देश के गांव गांव से जुड़ी पार्टी है। इसे खत्म करने की बात करना कहीं भी जायज नहीं है।

 

सिर्फ चुनाव जीतना बीजेपी का एजेंडा

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी एजेंडा फिक्स है। चुनाव जीतने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। बीजेपी को हर तरह का रास्ता अपना कर आगे बढना चाहती है। अब देश और प्रदेश को समझना चाहिए कि सही क्या है और गलत क्या है। सही को सही और गलत को गलत कहने के लिए सबको आगे आना चाहिए। मौन धारण करना खतरनाक है। पत्रकार, लेखक, साहित्यकार सभी को गलत के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। अगर गलत को गलत नहीं कहेंगे तो जनता समझ नहीं पाएगी।

 

कर्नाटक में कांग्रेस जीत रही, इसलिए बीजेपी ढोंग कर रही

 

सीएम गहलोत ने कहा कि वे तीन दिन तक कर्नाटक में रहे। वहां पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में हैं और कांग्रेस कर्नाटक चुनाव जीत रही है। बीजेपी को भी यह पता है कि वे हार रहे हैं। इसीलिए खरगे के परिवार को धमकाया जा रहा है और धार्मिक बयानबाजी करके चुनाव जीतने का षड़यंत्र किया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि बीजेपी जानती है कि बिना धर्म की आड़ में वह चुनाव नहीं जीत सकती। महंगाई, बेरोजगारी, नॉन वायलेंस और देश में बढ रही अमीरी गरीबी के बीच की खाई के मुद्दे महत्वपूर्ण है। इन मूलभूत मुद्दों पर बीजेपी कभी बात नहीं करती। बीजेपी तो केवल धर्म और जाति के नाम पर लोगों को भड़का कर वोट हासिल करना चाहती है।

 

संगठन की मंशा के आधार पर हो निर्णय

 

कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है जो कि बड़ा चुनावी मुद्दा बना हुआ है। क्या राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार बजरंग दल पर कोई कार्रवाई करेगी। इस सवाल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संगठन चाहे कोई भी हो। किसी भी भगवान या देवी देवता के नाम पर हो। उस संगठन की मंशा क्या है। संगठन की नियत खराब हो तो उस पर प्रतिबंध लगाने में कोई दिक्कत नहीं है। इसे धर्म से जोड़ना पूरी तरह गलत है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!