Dark Mode

राजेन्द्र गुढा आज खोलेंगे लाल डायरी के राज...! विधानसभा की कार्रवाई से पहले मीडिया से मुखातिब - पढें आखिर क्या है इस लाल डायरी में

राजेन्द्र गुढा आज खोलेंगे लाल डायरी के राज...! विधानसभा की कार्रवाई से पहले मीडिया से मुखातिब

 

जयपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ लाल डायरी का जिन्न बोतल से बाहर निकालने वाले विधायक राजेन्द्र गुढा बुधवार सुबह साढे 10 बजे मीडिया से रूबरू होंगे। बुधवार 2 अगस्त को सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्रवाई शुरू होनी है। इससे ठीक आधे घंटे पहले राजेन्द्र गुढा अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब होंगे। गुढा द्वारा 21 जुलाई को विधानसभा में महिला अत्याचार के मामलों पर सरकार के विरोध में टिप्पणी की तो उसी दिन देर शाम को उन्हें मंत्री मंडल से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद 24 जुलाई को विधानसभा लाल डायरी लहराई गई जिसकी वजह से सदन में भारी हंगामा हुआ।

 

लाल डायरी में क्या राज छिपे हैं

 

विधायक राजेन्द्र गुढा का आरोप है कि लाल डायरी में सरकार के मुखिया अशोक गहलोत के काले कारनामे छिपे हुए हैं। गुढा का दावा है कि यह लाल डायरी वे मुख्यमंत्री के सबसे नजदीकी नेता धर्मेन्द्र राठौड़ के आवास से उठाकर लाए थे जब उनके ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी थी। डायरी में धर्मेन्द्र राठौड़ द्वारा सारा हिसाब किताब लिखा हुआ बताया जा रहा है। 24 जुलाई को सदन में हुई धक्का मुक्की और छीना झपटी के दौरान आधी डायरी फट गई थी। गुढा का कहना है कि आधी डायरी उनसे छीन ली गई। फिर भी आधी बची डायरी में कई कारनामे हैं, जिनका वे जल्द खुलासा करेंगे।

 

बीजेपी से लेन देन के आरोपों का भी जिक्र

 

गुढा का आरोप है कि जुलाई 2020 में जब सचिन पायलट और उनके समर्थित विधायकों ने बगावती रुख अपनाया था। तब प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरने का संकट आया था। उन दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी के विधायकों को खरीद लिया था। गुढा के मुताबिक बीजेपी के विधायकों को करोड़ों रुपए दिए गए थे। रुपयों के लेन देन का हिसाब लाल डायरी में लिखा हुआ है। गुढा की लाल डायरी को अब बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बना लिया है। गुढा क्या खुलासा करने वाले हैं। इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!