Dark Mode

आजादी के बाद पहली बार राजस्थान में हुआ सर्वाधिक मतदान, गौरव की बात यह है कि पुरुषों से ज्यादा मतदान महिलाओं ने किया - जिन 7 सीटों पर महिलाएं आमने सामने, वहां मतदान प्रतिशत घटा

आजादी के बाद पहली बार राजस्थान में हुआ सर्वाधिक मतदान, गौरव की बात यह है कि पुरुषों से ज्यादा मतदान महिलाओं ने किया

 

जयपुर। विधानसभा चुनाव 2023 में राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ। आजादी के बाद पहली बार मतदान का आंकड़ा 75.45 फीसदी पहुंचा है। सबसे बड़ी बात यह भी है कि पुरुष मतदाताओं के बजाय महिला मतदाताओं की भागीदारी ज्यादा रही। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पुरुषों का मतदान प्रतिशत 74.53 रहा जबकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत 74.72 रहा। यानी महिलाओं ने .19 फीसदी ज्यादा मतदान किया। 199 सीटों पर हुए मतदान में 23 सीटें ऐसी हैं जहां महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है। दूसरी तरफ हैरानी वाली बात यह भी है कि जिन विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस से महिला प्रत्याशी आमने सामने हैं वहां मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में घटा है। आइये समझते हैं उन सीटों को यहां महिला प्रत्याशी आमने सामने हैं और मतदान कम हुआ है।

 

1. कामां - भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से नोक्षण चौधरी और कांग्रेस की ओर से जाहिदा खान ने चुनाव लड़ा। यहां पिछले चुनाव की तुलना में 3.81 फीसदी मतदान गिरा है। वर्ष 2018 के चुनाव में 81.75 फीसदी मतदान हुआ जबकि इस बार 2023 में 77.94 फीसदी मतदान हुआ।

 

2. जायल - नागौर जिले की जायल विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से मंजू मेघवाल और भाजपा की ओर से मंजू बाघमार ने चुनाव लड़ा। यहां पिछले चुनाव की तुलना में 1.76 फीसदी मतदान गिरा है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जायल में 69.68 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 2023 में 67.55 फीसदी मतदान हुआ।

 

3. सादुलपुर - चूरू जिले की सादुलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से कृष्णा पूनिया और बीजेपी की ओर से सुमित्रा पूनिया ने चुनाव लड़ा। यहां पिछले चुनाव की तुलना में 7.87 फीसदी मतदान गिरा है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में सादुलपुर में 85.25 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 2023 में 77.38 फीसदी मतदान हुआ है।

 

4.हिंडोन - हिंडोन विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से राजकुमारी जाटव और कांग्रेस की ओर से अनीता जाटव ने चुनाव लड़ा। यहां पिछले चुनाव की तुलना में  6.39 फीसदी मतदान कम हुआ है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां 73.71 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 2023 में 67.32 फीसदी मतदान हुआ।

 

5. अनूपगढ़ - अनूपगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की शिमला नायक और भाजपा की संतोष बावरी ने चुनाव लड़ा। यहां पिछले चुनाव की तुलना में 3.34 फीसदी मतदान कम हुआ है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां 81.29 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 2023 में 77.95 फीसदी मतदान हुआ।

 

6. भोपालगढ़ - जोधपुर जिले की भोपालगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से गीता बरकड और भाजपा की ओर से कमसा मेघवाल ने चुनाव लड़ा था। यहां पिछले चुनाव की तुलना में  2.67 फीसदी मतदान कम हुआ। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां 68.72 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 2023 में 66.05 फीसदी मतदान हुआ।

 

7. अजमेर दक्षिण - अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से अनीता भदेल और कांग्रेस की ओर से द्रोपदी कोली ने चुनाव लड़ा। यहां पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 1.28 फीसदी मतदान कम हुआ। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां 68.79 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 2023 में 66.79 फीसदी मतदान हुआ।

 

राजस्थान की 23 सीटें ऐसी जहां महिलाओं ने किया पुरुषों से ज्यादा मतदान

 

प्रदेश की 199 सीटों पर शनिवार 25 नवंबर को मतदान हुआ। इनमें से 23 सीटें ऐसी हैं जहां मतदान करने में महिलाएं पुरुषों से आगे रही। इनमें मंडावा, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, दांतारामगढ, ब्यावर, लाडनूं, डीडवाना, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, बाली, आहोर, सिरोही,, खेरवाड़ा, सलूंबर, धरियावद, डूंगरपुर, आसपुर, सागवाड़ा, गढी, बांसवाड़ा, भीम, कुंभलगढ़ और आसींद शामिल हैं। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!