Dark Mode

कर्नाटक में चला अशोक गहलोत के राजस्थान मॉडल का जादू - सीएम गहलोत की योजनाओं से राहुल गांधी क्यों हैं उत्साहित

कर्नाटक में चला अशोक गहलोत के राजस्थान मॉडल का जादू

 

 

जयपुर। हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजस्थान मॉडल का जादू चल गया है। कांग्रेस की जीत से जहां राहुल गांधी एक मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कांग्रेस में और ज्यादा ताकतवर हुए हैं। कर्नाटक की जीत से पार्टी को ऑक्सीजन मिली है। इस जीत ने भाजपा की रणनीति को डगमगा दिया है। अब तक बीजेपी पीएम नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर विधानसभाओं के चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही थी। अब बीजेपी को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में बीजेपी को दूसरी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पार्टी के चुनावी समीकरण गड़बड़ा गए हैं।

 

राजस्थान मॉडल का जादू कर गया काम

 

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भी हिमाचल प्रदेश की तरह राजस्थान मॉडल को जनता के सामने रख गया। चुनाव प्रचार के दौरान बताया गया कि कांग्रेस की मंशा क्या है। कांग्रेस ने अपना विजन डॉक्यूमेंट जनता के सामने रखा। राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तीन दिन तक कर्नाटक में रहे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम, मुफ्त बिजली, महंगाई से राहत दिलाते हुए गरीब परिवारों को सिर्फ 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 1 करोड़ 35 लाख परिवारों की महिला मुखियाओं को मुफ्त इंटरनेट के साथ स्मार्ट फोन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कर्नाटक के अलग अलग क्षेत्रों में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि हर सरकार का दायित्व है कि वे देश के हर परिवार को सामाजिक सुरक्षा के तहत हर महीने आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। ऐसे मूलभूत मुद्दों को जनता के सामने रखकर गहलोत ने जनता का दिल जीत लिया।

 

सीएम गहलोत की योजनाओं से राहुल गांधी उत्साहित

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं से राहुल गांधी भी उत्साहित हैं। राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान राजस्थान की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के हर गरीब के साथ खड़ी है। गरीब और वंचित वर्ग के परिवारों को केन्द्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही है ताकि जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। कर्नाटक के नतीजों ने कांग्रेस को एक बड़ी ताकत दी है। इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिलेगा। आगामी दिनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव है। कर्नाटक जीत से उत्साहित कांग्रेस अब दोगुने जोश के साथ चुनाव लड़ेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
50%
BJP
50%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!