Dark Mode

नोखा में आयोजित किसान सम्मेलन में ताकत दिखाएंग रामेश्वर डूडी, कांग्रेस प्रभारी रंधावा, सीएम गहलोत और डोटासरा रहेंगे मौजूद - वेलकम बैक रामेश्वर डूडी

नोखा में आयोजित किसान सम्मेलन में ताकत दिखाएंग रामेश्वर डूडी, कांग्रेस प्रभारी रंधावा, सीएम गहलोत और डोटासरा रहेंगे मौजूद

 

 रामस्वरूप लामरोड़,

 

जयपुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी एक बार फिर अपना जलवा दिखाने वाले हैं। डूडी की ओर से अपने विधानसभा क्षेत्र नौखा में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 26 अप्रेल को जसरासर में होने वाले इस किसान सम्मेलन में लाखों किसानों की भीड़ उमड़ने वाली है। इस किसान सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहेंगे। यह किसान सम्मेलन रामेश्वर डूडी के लिए वेलकम बैक कार्यक्रम है। पिछले विधानसभा चुनावों में डूडी को हार का सामना करना पड़ा था। अब डूडी अपनी ताकत दिखा कर बड़े स्तर पर वापसी करने की कोशिश में हैं।

 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई केबिनेट मंत्री जुटेंगे सम्मेलन में

 

बीकानेर जिले के नोखा विधानसभा क्षेत्र स्थित जसरासर गांव में होने वाले इस सम्मेलन में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता हिस्सा लेंगे। किसान सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। इस विशाल किसान सम्मेलन में गहलोत सरकार की पूरी केबिनेट को निमंत्रण भेजा गया है। कई मंत्री और विधायक इस किसान सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे।

 

किसान नेता के रूप में पहचान है डूडी की

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की पहचान एक किसान नेता के रूप में हैं। वे किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन खेती किसानी के साथ वे एक सफल उद्यमी भी है। पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामेश्वर डूडी को राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी थी। फरवरी 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद डूडी ने गांव गांव में चौपाल लगाकर किसानों के साथ संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। उनका कहना है कि देश और प्रदेश में किसानों को सक्षम और सशक्त बनाना बेहद जरूरी है। जब किसान सक्षम और सशक्त होगा तो देश प्रगति नहीं कर सकेगा।

 

किसानों को बनना होगा उद्यमी - रामेश्वर डूडी

 

किसान नेता रामेश्वर डूडी का कहना है कि किसानों को खेती किसानी के साथ उद्यमी बनना होगा। जब तक किसान उद्यमी नहीं बनेगा तब तक उसका भला नहीं हो सकता। राजस्थान सरकार ने पिछले साल किसानों के लिए अलग बजट पेश करके किसानों को इंडस्ट्री से जोड़ने के प्रयास किया। राजस्थान सौर ऊर्जा का हब बन रहा है। बिजली उत्पादन के क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है। आने वाले सालों में राजस्थान दूसरे राज्यों को बिजली आपूर्ति करने में सक्षम होगा। राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़कर किसानों को अधिक से अधिक फायदा उठाना होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
50%
BJP
50%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!