Dark Mode

पेपर लीक माफिया की गर्लफ्रेंड पहुंची हाईकोर्ट - राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड के फैसले को दी चुनौती, PTI में सलेक्शन रद्द करने के खिलाफ लगाई याचिका

पेपर लीक माफिया की गर्लफ्रेंड पहुंची हाईकोर्ट



जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पिछले दिनों शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) भर्ती का रिजल्ट जारी करने के दौरान पेपर लीक माफिया भूपेंद्र सारण की प्रेमिका प्रियंका बिश्नोई का चयन रद्द कर दिया था। बोर्ड के इस निर्णय के खिलाफ प्रियंका विश्नोई ने राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रियंका ने यह कहते हुए याचिका दाखिल की है कि किसी आरोपी से दोस्ती होने से उसे सलेक्शन से वंचित नहीं किया जा सकता। एडवोकेट रामप्रताप सैनी के मार्फत कर्मचारी चयन बोर्ड के खिलाफ यह याचिका लगाई गई है।

 

बिना पक्ष जाने बोर्ड ने लिया फैसला - प्रियंका

 

प्रियंका बिश्नोई का कहना है कि उसके 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे मार्क्स हैं। पीटीआई भर्ती के लिए उसने कई महीनों तक जयपुर में रहकर तैयारी की। उसकी पढ़ाई और मेहनत की वजह से उसका पीटीआई भर्ती में उसका सलेक्शन हुआ था। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सिर्फ इस आधार पर उसकी नियुक्ति को रद्द कर दिया कि एक आरोपी के साथ उसकी दोस्ती है। यह किसी अभ्यर्थी की नियुक्ति का आधार नहीं हो सकता। प्रियंका का कहना है कि पीटीआई भर्ती परीक्षा का पेपर ना तो लीक हुआ और ना ही कोई एफआईआर दर्ज हुई है।

 

पुलिस वेरिफिकेशन के बाद निरस्त किया सलेक्शन

 

प्रियंका विश्नोई पीटीआई भर्ती परीक्षा में पास हो गई थी। बाद में दस्तावेजों की जांच हुई तो प्रियंका ने अपने पूरे दस्तावेज जमा करा दिए थे। अच्छे प्राप्तांक होने के कारण प्रियंका मेरिट में आई। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड को भेजी थी। बोर्ड ने इस सूची में प्रियंका बिश्नोई का नाम देखा तो दोबारा से पुलिस वेरिफिकेशन करवाया। इस दौरान बोर्ड को पता चला कि यह प्रियंका वही है जो पेपर लीक माफिया भूपेन्द्र सारण की प्रेमिका है और इस प्रकरण में गिरफ्तार भी हो चुकी है। बोर्ड ने प्रियंका की नियुक्ति को रद्द कर दिया और आगामी परीक्षाओं से भी डिबार करने की तैयारी कर ली है।

 

फर्जी डिग्रियों के साथ गिरफ्तार हुई थी प्रियंका

 

दिसंबर 2022 में जब वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का खुलासा हुआ तो सुरेश ढाका और भूपेन्द्र सारण का नाम सामने आया था। भूपेंद्र सारण के ठिकानों पर दबिश दी गई तो मानसरोवर में रहने वाले एक फ्लैट में भी पुलिस ने दबिश दी जहां भूपेन्द्र सारण की प्रेमिका प्रियंका बिश्नोई रहती थी। इस फ्लैट से भारी संख्या में फर्जी डिग्रियां मिली थी। श्रीनगर की इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड वोकेशनल ट्रेनिंग की 9 मार्कशीट मिली थी। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर स्थित हिमालय युनिवर्सिटी, नागपुर की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग, चूरू की ओपीजेएस यूनिवर्सिटी सहित कई शिक्षण संस्थानों से जुड़ी फर्जी डिग्रियां और डिप्लोमा जब किए गए थे। पुलिस की पूछताछ में प्रियंका ने यह बताया था कि ये फर्जी डिग्रियां भूपेन्द्र सारण और उसका भाई गोपाल तैयार करता है। भूपेन्द्र ने ही इन फर्जी डिग्रियों को प्रियंका के फ्लैट में रखा था और उसी के कहने पर वे लोगों को ये फर्जी डिग्रियां बेचती थी।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
50%
BJP
50%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!