Dark Mode

जन्मदिन की रैली के दौरान जयपुर शहर में लगा जाम - ना नेता, ना अभिनेता... फिर कौन है यह लड़का

जन्मदिन की रैली के दौरान जयपुर शहर में लगा जाम

 

जयपुर। जयपुर शहर के परकोटा इलाके में शुक्रवार शाम को जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि शाम के समय परकोटा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही ज्यादा होती है। बड़ी चौपड़ से काले हनुमान मंदिर से होते हुए आमेर की तरफ जाने के दौरान वाहनों की काफी रेलमपेल रहती है। शुक्रवार को एक युवक का बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में सैकड़ों की तादाद में लोग शामिल हुए। सभी के पास लग्जरी वाहन थे। एक लग्जरी गाड़ी जो फूलों से लदी हुई थी। उस गाड़ी पर एक युवक था जिसे सब जन्मदिन की बधाइयां दे रहे थे।

जन्मदिन की रैली के दौरान जयपुर शहर में लगा जाम

कौन है यह लड़का - जिस लड़के का जन्मदिन था। वह कोई सेलिब्रिटी या नेता नहीं है। हाल ही में लॉ ग्रेजुएट करने वाले कश्मीरा वधवानी पिछले पांच साल से समाज सेवा में व्यस्त रहता है। खासतौर पर कोरोना के दौरान काफी एक्टिव रहा। परकोटे में रहने वाले कई व्यापारियों के सहयोग से कश्मीरा ने करीब चार महीने तक बेघर लोगों को निशुल्क खाना खिलाया। समाज सेवा की इसी भावना को देखते हुए यह लड़का देखते ही देखते हीरो बन गया और लोग इसके दीवाने हो गए। 2 जून को कश्मीरा का बर्थडे था को सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने रैली निकाल कर इस लड़के का जन्मदिन यादगार बना दिया।  

जन्मदिन की रैली के दौरान जयपुर शहर में लगा जाम

चांदी की गदा देकर विश किया बर्थडे : - इस नौजवान लड़के का परकोटे क्षेत्र में इतना क्रेज है कि लोगों ने इसे चांदी की गदा भेंट की। ब्लैक लग्जरी कार में किसी सेलिब्रिटी के स्वागत की तरह जुलूस निकाला गया और छतों से फूलों की बारिश की गई। लोगों का प्यार देखकर खुद कश्मीरा और उनके परिवार वाले दंग रह गए। आखिर व्यापारियों से सहयोग से समाज सेवा करने वाले लड़के को इतना प्यार मिलना उसके लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।   

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2023 में कौन जीतेगा

View Results
Congress
33%
BJP
67%
Rashtriya Loktantrik Party
0%
other
0%

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!